NDA की वापसी के आसार त्रिशंकु लोकसभा का भी अनुमान: सर्वे

Edited By Anil dev,Updated: 11 Mar, 2019 11:41 AM

lok sabha pakistan congress nda bjp

हाल में पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन के बाद केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को फायदा मिल सकता है और 17वीं लोकसभा में एक बार फिर से उसकी सरकार बन सकती है। लोकसभा की 543...

नई दिल्ली(विशेष): हाल में पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन के बाद केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को फायदा मिल सकता है और 17वीं लोकसभा में एक बार फिर से उसकी सरकार बन सकती है।

PunjabKesari

लोकसभा की 543 सीटों में से भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए को 285 सीटों पर जीत मिल सकती है, जबकि कांग्रेस की अगुवाई वाले यूपीए गठबंधन को 126 और अन्य को 132 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है। 

PunjabKesari

इंडिया टीवी-सीएनएक्स पोल के मुताबिक इस बार भी गुजरात में भाजपा क्लीन स्वीप कर सकती है। राज्य की सभी 26 सीटों पर भाजपा की जीत होने का अनुमान है। बड़ा सवाल ये है कि इस बार के लोकसभा चुनावों के बाद किसकी सरकार बनेगी? इसी का जवाब जानने के लिए इंडिया टीवी ने सीएनएक्स के साथ मिलकर लोकसभा की सभी 543 सीटों पर सर्वे किया है और सर्वे के नतीजे काफी चौंकाने वाले लग रहे हैं। 

PunjabKesari

दिल्ली में कांग्रेस-आप का सफाया!
दिल्ली में हालांकि भाजपा की जोरदार पकड़ बने रहने का अनुमान है। सभी 7 सीटों पर भाजपा को जीत मिल सकती है, जबकि आप व कांग्रेस का खाता खुलने की संभावना भी नहीं है। अन्य केंद्र शासित राज्यों की 6 सीटों में से 4 पर भाजपा को जीत मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस के खाते में 2 सीट जा सकती है।

PunjabKesari
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!