17वीं लोकसभा में पहली बार हुआ कुछ ऐसा, जल्दी स्थगित करनी पड़ी सदन की कार्यवाही

Edited By Yaspal,Updated: 28 Jun, 2019 07:55 PM

lok sabha proceedings adjourned prematurely if quorum is not complete

कोरम के अभाव में लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार को निर्धारित समय से कुछ मिनट पहले ही स्थगित करनी पड़ी। सदन में गैर-सरकारी सदस्यों के कामकाज के दौरान बुंदेलखंड में जल संकट पर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से सांसद कुँवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल द्वारा पेश निजी...

नई दिल्लीः कोरम के अभाव में लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार को निर्धारित समय से कुछ मिनट पहले ही स्थगित करनी पड़ी। सदन में गैर-सरकारी सदस्यों के कामकाज के दौरान बुंदेलखंड में जल संकट पर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से सांसद कुँवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल द्वारा पेश निजी संकल्प पर चर्चा चल रही थी।

इसी बीच शाम 5.45 बजे आम आदमी पार्टी के भगवंत मान ने कोरम का मुद्दा उठाया। उस समय सदन में मात्र 15 सदस्य मौजूद थे जबकि कोरम के लिए सदन की कुल सदस्य संख्या के कम से कम 10 प्रतिशत सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य होती है। इसके बाद पीठासीन अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कोरम के लिए घंटी बजाने का निर्देश दिया।

घंटी बजाने के बाद भी नहीं पूरा हुआ
तीन बार घंटी बजाने के बाद भी कोरम पूरा नहीं हुआ तो अग्रवाल ने कोरम के अभाव में सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। उन्होंने कहा ‘‘सदन में गणपूर्ति नहीं होने के कारण कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की जाती है।'' आमतौर पर सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक चलती है।

लोकसभा सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पहले दो मार्च 2016 को कोरम के अभाव में सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी। सत्रहवीं लोकसभा में पहला मौका है जब सदन की कार्यवाही कोरम के अभाव में स्थगित करनी पड़ी।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!