कल 10 बजे शुरू होगी लोकसभा, भाजपा ने जारी किया व्हिप

Edited By Yaspal,Updated: 12 Feb, 2021 08:37 PM

lok sabha to start tomorrow at 10 o clock

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन को सूचित किया कि 13 फरवरी को सदन की बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। बजट सत्र का पहला चरण 29 सितंबर से 13 फरवरी तक चलना है, वहीं दूसरा चरण आठ मार्च से आठ अप्रैल तक चलेगा। पहले चरण में राज्यसभा की कार्यवाही...

नई दिल्लीः लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन को सूचित किया कि 13 फरवरी को सदन की बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। बजट सत्र का पहला चरण 29 सितंबर से 13 फरवरी तक चलना है, वहीं दूसरा चरण आठ मार्च से आठ अप्रैल तक चलेगा। पहले चरण में राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को समाप्त हो चुकी है अत: शनिवार को राज्यसभा की बैठक नहीं होगी और लोकसभा की बैठक सुबह 10 बजे से होगी। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘13 फरवरी, शनिवार को सदन की बैठक सुबह 10 बजे से होगी।''

गौरतलब है कि बजट सत्र में राज्यसभा की बैठक शुरू होने का समय सुबह नौ बजे और लोकसभा की बैठक शुरू होने का समय शाम चार बजे रहा। कोरोना वायरस के कारण प्रत्येक सदन की बैठक में सदस्यों के सामाजिक दूरी बनाते हुए दोनों सदनों में बैठने की व्यवस्था के मद्देनजर समय में यह बदलाव किया गया। सामान्य तौर पर दोनों सदनों की बैठक सुबह 11 बजे शुरू होती है। लोकसभा की कार्यवाही को देखते हुए भाजपा ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!