Edited By Seema Sharma,Updated: 03 May, 2020 10:42 AM
कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए लोकपाल के ज्यूडिशियल सदस्य न्यायामूर्ति (सेवानिवृत्त) अजय कुमार त्रिपाठी की शनिवार को यहां एम्स में दिल का दौरा पड़ने के बाद मौत हो गई। वह 62 वर्ष के थे। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायामूर्ति त्रिपाठी...
नेशनल डेस्कः कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए लोकपाल के ज्यूडिशियल सदस्य न्यायामूर्ति (सेवानिवृत्त) अजय कुमार त्रिपाठी की शनिवार को यहां एम्स में दिल का दौरा पड़ने के बाद मौत हो गई। वह 62 वर्ष के थे। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायामूर्ति त्रिपाठी ने शनिवार को रात करीब 9 बजे एम्स में अंतिम सांस ली।
न्यायाधीश त्रिपाठी अप्रैल के पहले हफ्ते से ही एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थे जिसे समर्पित कोविड-19 अस्पताल में बदल दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक वह बेहद बीमार थे। वह आईसीयू में थे और बीते तीन दिनों से वेलटिलेटर पर थे।” त्रिपाठी लोकपाल के चार न्यायिक सदस्यों में से एक थे।