राणा कपूर के परिवार के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी, बेटी को लंदन जाने से रोका

Edited By shukdev,Updated: 08 Mar, 2020 07:27 PM

look out circular issued against rana kapoor s family

येस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर के परिवार के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर जारी होने के बाद राणा कपूर की बेटी रोशनी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया। रोशनी मुंबई एयरपोर्ट से लंदन जा रही थी। इसके अलावा राणा कपूर के दामाद आदित्य के...

नई दिल्ली: येस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर के परिवार के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर जारी होने के बाद राणा कपूर की बेटी रोशनी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया। रोशनी मुंबई एयरपोर्ट से लंदन जा रही थी। इसके अलावा राणा कपूर के दामाद आदित्य के खिलाफ भी लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है।
PunjabKesari
वहीं येस बैंक के संस्थापक राणा कपूर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कसता जा रहा है। राणा कपूर के खिलाफ जांच में 2,000 करोड़ रुपए मूल्य के निवेश, 44 महंगी पेटिंग और एक दर्जन से कथित मुखौटा कंपनियां केंद्र में हैं। कपूर को मनी लांड्रिंग के मामले में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी को कुछ ऐसे दस्तावेज भी मिले हैं जो बताते हैं कि कपूर परिवार के लंदन में कुछ संपत्ति हैं। अब उस संपत्ति की खरीद के लिए इस्तेमाल हुए कोष के स्रोत की जांच की जा रही है। 

PunjabKesari
ईडी एक कंपनी द्वारा कथित रूप से प्राप्त 600 करोड़ रुपए के कोष के मामले में कपूर, उनकी पत्नी तथा तीन बेटियों के खिलाफ जांच कर रहा है। जिस कंपनी को यह राशि मिली, उसका नियंत्रण कथित रूप से उनके द्वारा नियंत्रित थी। कंपनी को यह राशि दीवान हाउसिंग फाइनेंस लि. (डीएचएफएल) से जुड़ी इकाई से मिली थी। कपूर से जुड़ी कंपनी डीओआईटी अरबन वेंचर्स (इंडिया) प्राइवेट लि. कथित रूप से यह कोष प्राप्त किया। यह कोष उस समय प्राप्त किया गया जब 3,000 करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज डीएचएफएल को दिया गया था। डीएचएफएल के खिलाफ कथित वित्तीय अनियमिततताओं को लेकर जांच जारी है। 

PunjabKesari
सूत्रों के अनुसार बैंक ने फंसे कर्ज (एनपीए) की वसूली को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। एजेंसी को संदेह है कि 600 करोड़ रुपए का कोष कथित रिश्वत का हिस्सा हो सकता है। यह राशि एक-दूसरे को लाभ पहुंचाने के लिए उस कंपनी को मिली जिसका नियंत्रण कपूर परिवार के पास था। अधिकारियों ने कहा कि ईडी छापे के दौरान मिली अपराध की राशि पर ध्यान रही है।

केंद्रीय एजेंसी ने कपूर के आवास पर शुक्रवार रात को छापा मारा था। उसके बाद 20 घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस बीच, ईडी कपूर की पत्नी और बेटियों के भी बयान रिकार्ड कर रही है। ईडी ने तब कार्रवाई की है जब भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को पूंजी की कमी से जूझ रहे यस बैंक पर पाबंदी लगाई है। इससे उसका हर खाताधारक केवल 50,000 रुपए तक ही निकाल सकता है और निजी क्षेत्र के इस बैंक के बोर्ड को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!