लोस चुनाव: दिल्ली से एक बार फिर सिर्फ एक महिला बनी सांसद

Edited By Pardeep,Updated: 24 May, 2019 10:01 PM

los election only once a woman mp from delhi

दिल्ली से इस आमचुनाव में भी सिर्फ एक महिला उम्मीदवार ही संसद पहुंच सकी। राज्य में भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी, पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और आप की आतिशी सहित कुल 16 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में थीं। हालांकि, सिर्फ लेखी ही जीत हासिल कर सकी।...

नई दिल्लीः दिल्ली से इस आमचुनाव में भी सिर्फ एक महिला उम्मीदवार ही संसद पहुंच सकी। राज्य में भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी, पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और आप की आतिशी सहित कुल 16 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में थीं। हालांकि, सिर्फ लेखी ही जीत हासिल कर सकी।

दिल्ली में लोकसभा की कुल सात सीटें हैं। मौजूदा सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार मीनाक्षी लेखी नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार थी। वह 2014 के चुनाव में भी दिल्ली से संसद पहुंचने वाली एकमात्र महिला थी। 2004 और 2009 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की कृष्णा तीरथ ही एकमात्र महिला उम्मीदवार थी, जो दिल्ली की किसी सीट से विजयी घोषित हुई थी। दिल्ली में चुनाव लड़ने वाले 164 उम्मीदवारों में केवल 16 महिलाएं थी। उनमें लेखी सहित कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी की आतिशी भी शामिल थी।

नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हुए लेखी ने कांग्रेस के अजय माकन को 2.56 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया। दीक्षित को दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी से उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर 3.66 लाख से अधिक मतों के अंतर से शिकस्त मिली। वहीं, पूर्वी दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबले में आतिशी को तीसरा स्थान मिला। क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर ने इस सीट पर जीत हासिल की और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली दूसरे स्थान पर रहे। इस चुनाव में 13 अन्य महिला उम्मीदवार या तो निर्दलीय थी, या किसी अन्य छोटे दलों से थी।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!