प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग लड़की और शिक्षक ने किया आत्महत्या का प्रयास, लड़की की मौत

Edited By ,Updated: 15 Dec, 2015 03:18 PM

love affairs by the minor girl and teacher attempted suicide the girl s death

यहां से नजदीक एक शहर में एक नाबालिग लड़की और 27 वर्षीय एक शिक्षक ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया जिसके बाद लड़की की मौत हो गई...

नासिक: यहां से नजदीक एक शहर में एक नाबालिग लड़की और 27 वर्षीय एक शिक्षक ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया जिसके बाद लड़की की मौत हो गई। लड़की और शिक्षक के बीच प्रेम प्रसंग था।   

पुलिस ने आज बताया कि कक्षा दसवीं की 17 वर्षीय एक छात्रा का उसके आश्रम स्कूल शिक्षक समाधान सुभाष पाटिल के साथ प्रेम संबंध था। दोनों पिछले कुछ दिनों से लापता थे। दोनों जलगांव जिले के चालिसगांव तालुका के गलाने गांव के निवासी थे।   
 
उन्होंने बताया कि दोनों कल नासिक जिले के चंदवड तहसील शहर में आए थे और वहां चंद्रेश्वरी मंदिर में कथित तौर पर जहर खा लिया। बाद में, जब कुछ लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया तब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।  
 
उन्होंने बताया कि पुलिस उन्हें एक अस्पताल में लेकर गई लेकिन लड़की की मौत रास्ते में ही हो गई थी। बाद में शिक्षक को नासिक सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।  
 
उन्होंने बताया कि उन्हें संदेह है कि दोनों ने अपने प्रेम प्रसंग को लेकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इस बीच, लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और उसके बाद उसके शव को रिश्तेदारों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!