त्योहारों से पहले जनता को बड़ी राहत, LPG सिलेंडर 25.50 रुपये हुआ सस्ता

Edited By Anu Malhotra,Updated: 01 Oct, 2022 09:26 AM

lpg cylinder became cheaper by rs 25 50

त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने जनता को एक बड़ी राहत दी। मोदी सरकार ने त्योहारों से पहले एलपीजी सिलेंडर के दाम को कम कर दिया है। बता दें कि दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 25.50 रुपये की कटौती की गई है।

नेशनल डेस्क:  त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने जनता को एक बड़ी राहत दी। मोदी सरकार ने त्योहारों से पहले एलपीजी सिलेंडर के दाम को कम कर दिया है। बता दें कि दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 25.50 रुपये की कटौती की गई है। 

व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) की कीमतों में शनिवार को 25.5 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई है। इंडियन ऑयल की कीमत अधिसूचना के अनुसार घटी हुई कीमत आज से लागू होगी व्यावसायिक उपयोग के लिए 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 1,885 रुपए के बजाय 1,859 रुपए होगी।

कोलकाता में इसकी कीमत 1,995.50 रुपए के बजाय 1,959 रुपए, मुंबई में 1,844 रुपए के बजाय 1,811.50 रुपए और चेन्नई में 2,045 रुपये के बजाय 2,009.50 रुपए होगी। 1 सितंबर 2022 को भी कीमतों में कमी की गई थी। इससे पहले 19 किलो के सिलेंडर की कीमतों में छह जुलाई को संशोधन किया गया था। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी रहीं।
 

बता दें कि 1 अक्टूबर 2022 को दिल्ली में इंडेन के 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 25.50 रुपये कम हुए हैं। वहीं, कोलकाता में आज से कमर्शियल LPG सिलेंडर 36.50 रुपए सस्ता होकर 1,995.50 रुपए में मिलेगा और चेन्नई में कमर्शियल LPG सिलेंडर 35.50 रुपए सस्ता हुआ है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!