जम्मू कश्मीर के नवनियुक्त उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को यहां उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की।
नयी दिल्ली : जम्मू कश्मीर के नवनियुक्त उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को यहां उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की। सिन्हा ने शुक्रवार को केन्द्र शासित प्रदेश के नये उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली थी।
इनसे पहले जी सी मुर्मू जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल थे जिन्हें अब भारत का नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) नियुक्त किया गया हैं। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट किया,"जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति से मुलाकात की।"
मुठभेड़ वाली जगह से तीन युवकों के लापता होने की शिकायत, सेना करेगी मामले की जांच
NEXT STORY