डिपार्टमेंटल स्टोर में शर्मनाक काम करती रंगे हाथों पकड़ी गई दो महिलाएं

Edited By Anil dev,Updated: 09 May, 2018 10:53 AM

madhu vihar department store chandravati mohammad tauhid iqbal

मधु विहार रिलायंस फ्रेश डिपार्टमेंटल स्टोर से महंगा सामान चोरी कर कपड़ों के अंदर छिपाकर भाग रही दो महिला चोरनियों में से एक को चोरी के सामान के साथ मौके पर ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया वहीें दूसरी महिला चोरी किए गए सामान के साथ भागने में...

पूर्वी दिल्ली(ब्यूरो): मधु विहार रिलायंस फ्रेश डिपार्टमेंटल स्टोर से महंगा सामान चोरी कर कपड़ों के अंदर छिपाकर भाग रही दो महिला चोरनियों में से एक को चोरी के सामान के साथ मौके पर ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया वहीें दूसरी महिला चोरी किए गए सामान के साथ भागने में कामयाब हो गई। पकड़ी गई महिला रेवाड़ी हरियाणा निवासी चंद्रवती (42) है उसके पास से 12 बॉडी स्प्रै, 11 कंडिशनर, कोलगेट और तीन ब्रश आदि बरामद किए। महिलाओं ने घाघरा पहना हुआ था व उसमें बड़ी सी जेब लगाई हुई थी। जिसमें वह दोनों चुराया गया सामान चुरा कर छुपा कर रखती थीं। मधुविहार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार मोहम्मद तौहीद इकबाल परिवार के साथ जामा मस्जिद इलाके में रहते हैं। वह हसनपुर गांव स्थित रिलायंस फेश के डिपार्टमेंट स्टोर पर बतौर मैनेजर काम करते हैं। रात 8 बजे के करीब दो महिलाएं स्टोर के अंदर आई। कुछ देर बाद दोनों महिलाएं बगैर कुछ सामान खरीदे स्टोर से जाने लगी। दोनों महिलाओं ने एक खास तरह का घाघरा पहना हुआ था। उन्हें शक हुआ तो शोर मचा दिया। जल्दबाजी की वजह से घाघरे के अंदर छिपाकर रखा गया सामान गिर गया, जबकि दूसरी महिला सामान सहित मौके से फरार हो गई। इसके बाद पुलिस को कॉल की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को हिरासत में लिया। पुलिस ने मैनेजर के बयान पर चोरी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस उससे दूसरी महिला के बारे में पूछताछ कर रही है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!