सात फेरों से ठीक पहले खुली दूल्हे की पोल

Edited By Anil dev,Updated: 01 May, 2018 11:12 AM

madhu vihar manish mishra sangeeta mishra marriage

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में रहने वाली मनीष मिश्रा की पुत्री संगीता मिश्रा (काल्पनिक)की रविवार देर रात को शादी थी। संगीता के घर में संगीत के साथ हंसी खुशी का माहौल था। संगीता हाथों में मेहंदी लगाए और सज संवर कर दूल्हे का मंडप में फेरों के...

पूर्वी दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में रहने वाली मनीष मिश्रा की पुत्री संगीता मिश्रा (काल्पनिक)की रविवार देर रात को शादी थी। संगीता के घर में संगीत के साथ हंसी खुशी का माहौल था। संगीता हाथों में मेहंदी लगाए और सज संवर कर दूल्हे का मंडप में फेरों के लिए इंतजार कर रही थी। दूल्हा बारात लेकर तय समय पर जेपी होटल के मंडप पर पहुंचा। सब ने बड़े धूमधाम से बारातियों का स्वागत भी किया। दूल्हा और दुल्हन के रिश्तेदार भी आए। बिना किसी हिचक के जयमाला की रस्म भी पूरी हो गई। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। 

ऐन वक्त पर दूल्हे ने किया शादी से इंकार 
दुल्हन संगीता ने बताया कि ऐन फेरों के वक्त ही दहेज लोभी दूल्हे और उसके परिवार वालों ने दुल्हन के परिजनों से दहेज की ज्यादा डिमांड कर दी। दूल्हा और उसका परिवार 12 लाख से अधिक दहेज की डिमांड कर रहे थे। दूल्हे पक्ष की मांग सुनकर लड़की के पिता मनीष परेशान हो गए। उन्होंने देहज की रकम देने में असमर्थता जताई। बेबस पिता ने दूल्हे और उसके परिजनों के सामने काफी मिन्नतें भी की। लेकिन वह नहीं माने, तो दुल्हन ने शादी नहीं करने का कदम उठाया। 

पिता की इज्जत की खातिर बेटी का कड़ा फैसला
जब दूल्हे और उसके परिजनों की यह करतूत दुल्हन बनी संगीता को पता चली, उसने पिता की आन बान और शान की खातिर मंडप में आकर वर पक्ष के लोगों के सामने दहेज लोभियों से शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद तो मंडप का पूरा नजारा ही बदल गया। इतना ही नहीं संगीता ने बिना शादी के मंडप से बारात भी लौटा दी। साथ ही पीड़िता ने दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ मामले की शिकायत दे दी। हालांकि पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को सामने बैठा काउंसङ्क्षलग भी की, लेकिन बात नहीं बनी। अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

ऐसे तय हुई थी शादी 
मनीष मिश्रा बेटी संगीता के लिए काफी समय से योग्य वर की तलाश कर रहे थे। उन्होंने अपनी कम्युनिटी में भी लड़कों की तलाश की। लेकिन योग्य वर नहीं मिला। इस बीच किसी ने संगीता के लिए दूल्हा ढूंढऩे के लिए जीवन साथी डॉट कॉम पर वर तलाशने की सलाह दी। उन्होंने रिश्तेदार की सलाह मान ली। काफी तलाश के बाद पेशे से कारोबारी मनीष ने अपनी पुत्री संगीता की शादी फरीदाबाद निवासी उमेश से तय की। बीसीए पास दूल्हा उमेश एक निजी कंपनी में कार्यरत है। परिजनों की सलाह पर दोनों की शादी 29 अप्रैल को मधु विहार इलाके के जेपी होटल में होनी तय हुई। लेकिन ऐन वक्त पर दूल्हे ने ज्यादा दहेज की मांग कर फेरे लेने से इनकार कर दिया। जब यह बात दुल्हन को पता चली तो उसने न सिर्फ शादी से इनकार किया बल्कि बारात को भी बैरंग लौटा दी। साथ ही उसने दहेज लोभी दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ थाने में तहरीर भी दे दी। पुलिस पीड़िता की शिकायत पर दोनों पक्षों से पूछताछ कर रहा है। वहीं दूल्हा पक्ष इस संबंध में कुछ भी बोलने से बच रहा है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!