Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Sep, 2017 10:44 PM
मध्यप्रदेश सरकार ने शनिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के चार अधिकारियों के तबादला ....
भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने शनिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के चार अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भोपाल नगर निगम आयुक्त श्रीमती छवि भारद्वाज को मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम को प्रबंध संचालक बनाया गया है।
टीकमगढ कलेक्टर प्रियंका दास को नगर निगम भोपाल में आयुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल के प्रबंध संचालक एम सेलवेंद्रन को राजस्व विभाग में अपर सचिव बनाया है। इसके अलावा वे ग्वालियर में अपर आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। अभी तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक डॉ संजय गोयल को मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल में प्रबंध संचालक पदस्थ किया गया है।