MP: काले हिरण के शिकारियों की अंधाधुंध फायरिंग में SI समेत 3 पुलिसकर्मी शहीद, CM शिवराज सिंह कर रहे हैं घटना की मॉनिटरिंग

Edited By Anu Malhotra,Updated: 14 May, 2022 09:56 AM

madhya pradesh guna poachers police team policeman killed forest

मध्यप्रदेश के गुना जिले के आरोन क्षेत्र में हिरण और अन्य वन्यजीवों का शिकार कर लौट रहे आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक बड़ी जघन्य घटना को अंजाम देते हुए गोलियां चलायीं, जिससे तीन पुलिस कर्मचारी शहीद हो गए

गुना:  मध्यप्रदेश के गुना जिले के आरोन क्षेत्र में हिरण और अन्य वन्यजीवों का शिकार कर लौट रहे आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक बड़ी जघन्य घटना को अंजाम देते हुए गोलियां चलायीं, जिससे तीन पुलिस कर्मचारी शहीद हो गए और पुलिस का वाहन चला रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल से जो प्रारंभिक चित्र प्राप्त हुए हैं, वे वीभत्स घटना को अंजाम देने की ओर साफतौर पर इशारा कर रहे हैं।
 

 पुलिस सूत्रों के अनुसार देर रात आरोन थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक शिकारियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस का गश्ती वाहन वहां पहुंचा। तभी अचानक बदमाशों ने हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस वाहन पर गोलियां भी चलायीं। इस वजह से उप निरीक्षक राजकुमार जाटव, प्रधान आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम मीणा का निधन हो गया। वाहन चालक लखन गिरी को गंभीर स्थिति में यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर वन्यजीवों के शिकार के प्रमाण भी मिले हैं। 
 

बताया गया है कि आरोपी काले हिरण और मोर का शिकार कर लौट रहे थे, तभी पुलिस दल से उनका आमना सामना हो गया। इस वजह से शिकारियों ने गोलियां चलाकर हमला किया और परिणाम सामने आया। इस वीभत्स घटना के बाद राज्य सरकार भी सकते में आ गयी है। उधर विपक्ष ने भी सरकार को निशाने पर ले लिया है। विपक्ष के नेता डॉ गोविंद सिंह ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से त्यागपत्र मांग लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और सरकार सिफर् भाषणबाजी में व्यस्त है। इस बीच गुना जिले में आरोपियों को खोजने के लिए बड़ा अभियान छेड़ दिया गया है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में सुबह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक बुलाई है। 
 

वहीं, पुलिसकर्मियों के शहीद होने की घटना पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और इस मामले में ऐसी कारर्वाई होगी, जो दूसरे अपराधियों के लिए नजीर बने। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!