ऑनलाइन सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, नौकरी के बहाने बुलाते थे लड़कियां

Edited By Anil dev,Updated: 31 Jul, 2018 05:58 PM

madhya pradesh police online sex racket monu sahu kuldeep singh

मध्यप्रदेश पुलिस की सायबर सेल की ग्वालियर शाखा ने ऑनलाइन सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए आज एक युवती सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से असम की दो लड़कियां छुड़ाई गई हैं। सायबर सेल के सूत्रों ने बताया कि ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने की...

ग्वालियर: मध्यप्रदेश पुलिस की सायबर सेल की ग्वालियर शाखा ने ऑनलाइन सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए आज एक युवती सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से असम की दो लड़कियां छुड़ाई गई हैं। सायबर सेल के सूत्रों ने बताया कि ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने की सूचना पर कुछ वेबसाइट्स पर नजर रखी गई। 

पॉश इलाकों में लोगों को लड़कियां उपलब्ध कराते थे
एक साइट से मिली जानकारी के आधार पर मोनू साहू, कुलदीप सिंह तोमर और एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। इनके चंगुल से असम की दो लड़कियों को छुड़ाया गया है। उन्हें उनके परिवार के पास भेजने की कार्यवाही की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि ये गिरोह ऑनलाइन प्रचार करता था। मध्यप्रदेश के साथ ही दिल्ली और गोवा में भी इन्होंने सेक्स रैकेट फैला रखा था। ये लोग पश्चिम बंगाल और असम से लड़कियों को नौकरी के बहाने लाते थे। आरोपी शहर के पॉश इलाकों में लोगों को लड़कियां उपलब्ध कराते थे। कई नामी होटलों और रेस्टोरेंट चलाने वालों से भी इनका संपर्क था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!