गांधीगिरी: सफाईकर्मियों की बार-बार हड़ताल से परेशान CMO ने खुद लगाया झाड़ू

Edited By Anil dev,Updated: 09 Sep, 2019 03:14 PM

madhya pradesh priyanka singh betul cmo

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सफाई ठेके का विरोध कर रहे सफाईकर्मियों की हड़ताल के बाद व्यवस्था चौपट होने से बचाने के लिए नगरपालिका की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रियंका सिंह खुद झाड़ू लेकर मैदान में उतर आईं।

बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सफाई ठेके का विरोध कर रहे सफाईकर्मियों की हड़ताल के बाद व्यवस्था चौपट होने से बचाने के लिए नगरपालिका की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रियंका सिंह खुद झाड़ू लेकर मैदान में उतर आईं। शहर में आज पार्षद, आम लोग और नगरपालिका कर्मचारी सड़कों पर सफाई करते नजर आए। सीएमओ सिंह ने कल कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने की चेतावनी के चलते लोगों से सफाई व्यवस्था में हाथ बंटाने की अपील की थी। 

PunjabKesari

सड़क पर झाड़ू चलाने से लेकर कचरा वाहन तक की व्यवस्था लोगों ने ही संभाली। बैतूल नगरपालिका में सफाई व्यवस्था के लिए करीब 300 कर्मचारियों की सेवा ली जाती है, जिसमें 80 कर्मचारी कचरा संग्रहण का कार्य करते है। इन पर नपा को प्रतिमाह 24 लाख और उससे अधिक रूपए का खर्च आता है। नपा ने सफाई व्यवस्था दुरूस्त किए जाने को लेकर 22.50 लाख रूपए में सफाई कार्य का ठेका निजी कंपनी को देकर वर्क ऑडर्र जारी किया है। 

PunjabKesari

नपा उपाध्यक्ष आनंद प्रजापति के मुताबिक ठेके में वाहनों का मेंटेेनेंस, बीमा, जीपीआरएस सिस्टम, कॉल सेंटर कार्य ठेका कंपनी को करना है। सफाईकर्मी इसका विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कल हड़ताल पर जाने की सूचना प्रशासन को दी थी। आज से उन्होंने काम पर आना बंद कर दिया। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!