Edited By Monika Jamwal,Updated: 04 Apr, 2020 03:58 PM
पूरा देश कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में एकजुट हो गया है।
जम्मू: पूरा देश कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में एकजुट हो गया है। ऐसे में जहां तबलिगी जमात में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है वहीं डोडा में एक मदरसे ने भी कोरोना जंग में अपनी शमूलियत दर्ज करवाई है। मदरसे ने अपनी इमारत को क्वारंटाइन की जा रहे लोगों के लिए पेश किया है।
प्रशासन को मदरसे की तरफ से पेशकश की गई है कि उसके होस्टल की इमारत को प्रयोग क्वारंटाइन किए जा रहे लोगों के लिए किया जा सकता है। इसमें सौ बिस्तरों की क्षमता दी जा रही है।गुनयत उलूम अख्यार पूरा के प्रंसिपिल मुफती बुरहान ने प्रशासन को शनिवार को एक पत्र लिखकर यह जानकारी दी। यह जम्मू प्रांत का सबसे बड़ा मदरसा है जो भलेसा के चिली पिंगल में स्थित है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कोई अस्पताल और सरकारी इमारत नहीं है। हम अपना मदरसा क्वारंटाइन सुविधा के लिए देने को तैयार हैं। देश की इस जंग में हम भी साथ हैं।मदरसे में सौ बिस्तरों की क्षमता है और शौचालय व रसोईघर की सुविधा भी है।