अमरनाथ गुफा में प्रकट हुए महादेव, घर बैठे कीजिए बाबा बर्फानी के पावन दर्शन

Edited By vasudha,Updated: 03 Jun, 2020 09:13 AM

mahadev appeared in amarnath cave

देश-विदेश के हजारों शिव भक्तों के लिए ये अच्‍छी खबर है। महादेव अमरनाथ गुफा में प्रकट हो गए हैं, जिनकी पहली तस्वीर सामने आई है। इस साल सर्दियों में हुई जबरदस्त बर्फबारी की चलते बाबा बर्फानी का आकार बहुत बड़ा है। इन तस्वीरों के जरिए आप घर बैठे ही...

नेशनल डेस्क: देश-विदेश के हजारों शिव भक्तों के लिए ये अच्‍छी खबर है। महादेव अमरनाथ गुफा में प्रकट हो गए हैं, जिनकी पहली तस्वीर सामने आई है। इस साल सर्दियों में हुई जबरदस्त बर्फबारी की चलते बाबा बर्फानी का आकार बहुत बड़ा है। इन तस्वीरों के जरिए आप घर बैठे ही महादेव के दर्शन कर सकते हैं। 

PunjabKesari

बाबा बर्फानी की गुफा दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर है। बाबी बर्फानी के दर्शन करने हर साल पहला जत्‍था जून के आखिरी में रवाना हो जाता है लेकिन कोरोना के चलते इस बार यात्रा के शुरु होने पर संदेह है। अभी तक यात्रा को शुरू करने पर कोई भी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। पिछले साल भी धारा 370 के हटाये जाने पर यात्रा को आधे से ही रोक दिया गया था। 

PunjabKesari

बता दें कि अमरनाथ की यात्रा सबसे कठिन तीर्थ यात्राओं में से एक है। अमरनाथ की गुफा में बर्फ से प्राकृतिक शिवलिंग बनता है। यहां पहुंचने का रास्ता चुनौतियों से भरा है। प्रतिकूल मौसम, लैंडस्लाइड, ऑक्सीजन की कमी जैसी समस्याओं के बावजूद लाखों भक्त यहां पहुंचते हैं। शिवजी के इस तीर्थ का इतिहास हजारों साल पुराना है। यहां स्थित शिवलिंग पर लगातार बर्फ की बूंदें टपकती रहती हैं, जिससे 10-12 फीट ऊंचा शिवलिंग निर्मित होता है। गुफा में शिवलिंग के साथ ही श्रीगणेश, पार्वती और भैरव के हिमखंड भी निर्मित होते हैं।
 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!