Edited By Monika Jamwal,Updated: 09 Jan, 2021 04:05 PM
साम्बा शहर के वार्ड नं. आठ में नए वर्ष की सुबह संदिज्ध परिस्थितियों में मृतक हुई पल्लवी गुप्ता को महाजन सभा साम्बा ने श्रद्धांजलि दी और पुलिस से अपील करते हुए कहा कि इस केस को पूरी गम्भीरता से लेकर आरोपी लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
साम्बा : साम्बा शहर के वार्ड नं. आठ में नए वर्ष की सुबह संदिज्ध परिस्थितियों में मृतक हुई पल्लवी गुप्ता को महाजन सभा साम्बा ने श्रद्धांजलि दी और पुलिस से अपील करते हुए कहा कि इस केस को पूरी गम्भीरता से लेकर आरोपी लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। महाजन सभा साम्बा के प्रधान रजनीश परगाल, एडवोट विजय गुप्ता, रमेश गुप्ता, रंजू गुप्ता, संजय गुप्ता, राजन गुप्ता, जोशिल गुप्ता, सुनील गुप्ता ने कहा कि महाजन सभा साम्बा पल्लवी गुप्ता के परिवार के साथ हमेशा खड़ा रहेगा और उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।
उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा गठित की गई सिट अपनी जांच जल्द पुरी करे और दोषियों को कड़ी सजा दिलाए। उन्होंने कहा कि दोषी लोगों को सबक सिखाने के लिए पल्लवी गुप्ता को इंसाफ मिलना चाहिए ताकि बेटिया सुरिक्षत रह सके।