गूंगे को महामृत्युंजय मंत्र ने दी जुबान, कैंसर की वजह से काटनी पड़ी थी जीभ

Edited By Ravi Pratap Singh,Updated: 22 Jul, 2019 04:46 PM

mahamrityunjaya mantra spirituality india

इसे किस्मत का चमत्कार कहिए या भारत की आध्यात्मिक परंपरा। हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले राजीव पायलट की खोई जबान वापिस आ गई है।

रोहतकः इसे किस्मत का चमत्कार कहिए या भारत की आध्यात्मिक परंपरा। हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले राजीव पायलट की खोई जबान वापिस आ गई है। इसका श्रेय वह महामृत्युंजय मंत्र को दे रहे हैं। साथ ही इस विधा का लाभ देने के लिए वह दूसरों को जागरूक भी कर रहे हैं। दरअसल, मूंह के कैंसर के चलते राजीव की आधी जीभ काट दी गई थी। इसके बाद वह एक शब्द भी बोल नहीं पाते थे। डॉक्टरों ने भी कह दिया था कि वह अब कभी नहीं बोल पाएंगे। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि जीवन के कई उतार-चढ़ाव झेल चुके सैक्टर-2 के रहने वाले राजीव को कैंसर हो गया था। दिसंबर, 2012 तक कैंसर चौथे चरण में पहुंच गया। जनवरी, 2013 में उनका कैंसर का ऑपरेशन हुआ जिसमें उनकी आधी जीभ काटनी पड़ी। उनकी आवाज चली गई और पूरा शरीर काला पड़ गया। डॉक्टरों ने भी कहा कि वह अब कभी नहीं बोल पाएंगे। इसके बाद कई बार खुदकुशी के बारे में सोच चुके राजीव को अपनी बीमार मां का ख्याल आया और उनमें जिंदगी को दोबारा जीने की चाह जाग उठी। 

PunjabKesari

वह इंटरनेट पर अपनी खोई आवाज को वापस पाने के तरीके खोजने लगे। वह डॉक्टरों की सलाह पर रोजाना गाना सुनने और बोलने का अभ्यास करने लगे। लेकिन तय सफलता नहीं मिली। उन्हें डॉक्टरों की सलाह मजाक लगने लगी। एक दिन मां के कहने पर उन्होंने महामृत्युंजय मंत्र जाप की कोशिश की लेकिन कठिन लगने पर छोड़ दिया। फिर एक दोस्त ने भी यही सलाह दी कि महामृत्युंजय मंत्र के जाप से जीभ 360 डिग्री घूमती है। संभवतः इससे तुम्हें लाभ होगा। करीब सात माह के अभ्यास बाद पहली बार आवाज निकली। शुरू में अटक कर बोल पाता था। नियमित अभ्यास से आवाज साफ हो गई है। इस तरह महामृत्युंजय मंत्र के जाप और म्यूजिक व स्पीच थेरेपी ने आवाज लौटा दी।

कैंसर के मरीजों को भी होता है लाभ

राजीव का कहना है कि यह पद्धति इतनी कारगर है कि इससे कैंसर मरीजों को भी काफी लाभ होता है। अब लोग उनसे सलाह लेने के लिए आ रहे हैं।

क्या कहते हैं शोधकर्ता  

शोधकर्ताओं का कहना है कि चिकित्सा में महामृत्युंजय मंत्र का बड़ा महत्व है। मंत्र जाप से शारीरिक व मानसिक फायदे होते हैं। गत दिनों जयपुर में मंत्र चिकित्सा विषय पर हुए सम्मेलन में देश-विदेश के मंत्र शोधकर्ता जुटे थे।  इसमें महामृत्युंजय मंत्र जाप से कैंसर व अन्य बड़ी बीमारियों के ठीक होने की सत्यापित बातें सामने आई थीं। ध्यान केंद्रित कर मंत्र के नियमित जाप से इच्छाशक्ति मजबूत होती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि मंत्रों के उच्चारण करने पर मुंह की सभी मांसपेशियों एक साथ काम करती हैं। जीभ भी चारों दिशाओं में घूमती है। कई लोगों को महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र व अन्य मंत्रों से काफी लाभ मिला है।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!