दुनिया का सर्वकालिक महान नेता कौन? दुनिया बोली- 'शेर-ए-पंजाब' रणजीत सिंह

Edited By Pardeep,Updated: 08 Mar, 2020 05:57 AM

maharaja ranjit singh the all time greatest leader of the world in bcc survey

सोचिए! अगर आपसे पूछा जाए कि आज तक दुनिया का सबसे महान नेता कौन हुआ है, तो आप किसका नाम लेंगे? आप कोई भी नाम लें लेकिन दुनिया यह मानती है कि वह एक भारतीय ही हो सकता है। जी हां! भारत में सिख साम्राज्य के 19वीं सदी के शासक महाराजा रणजीत सिंह दुनिया भर...

नई दिल्लीः सोचिए! अगर आपसे पूछा जाए कि आज तक दुनिया का सबसे महान नेता कौन हुआ है, तो आप किसका नाम लेंगे? आप कोई भी नाम लें लेकिन दुनिया यह मानती है कि वह एक भारतीय ही हो सकता है। जी हां! भारत में सिख साम्राज्य के 19वीं सदी के शासक महाराजा रणजीत सिंह दुनिया भर के नेताओं को एक प्रतियोगिता में पछाड़कर 'सर्वकालिक महान नेता' बन गए हैं। विदेशों के लोग हमारे यहां के लोगों को ख्याति देते हैं उन्हें सम्मानित करते हैं परंतु हमारे देश के सरकारें ऐसे लोगों को अपने किताबों में पुस्तकों में कोई स्थान नहीं देते हैं। 
PunjabKesari
'बीबीसी वर्ल्ड हिस्ट्रीज मैगजीन' की तरफ से कराए गए सर्वेक्षण में उन्हें यह पदवी हासिल हुई। सर्वेक्षण में पांच हजार से अधिक पाठकों ने हिस्सा लिया। 38 फीसदी से ज्यादा मत पाने वाले सिंह की सहिष्णु साम्राज्य बनाने के लिए प्रशंसा की गई। दूसरे स्थान पर अफ्रीकी स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी अमिलकार काबराल रहे जिन्हें 25 फीसदी वोट हासिल हुए। उन्होंने पुर्तगाल के आधिपत्य से गिनी को मुक्त कराने के लिए दस लाख से अधिक लोगों को एकजुट किया और इसके बाद कई अफ्रीकी राष्ट्र स्वतंत्रता की लड़ाई लडऩे के लिए प्रोत्साहित हुए। 
PunjabKesari
युद्ध के समय ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे विंस्टन चर्चिल सात फीसदी वोट के साथ त्वरित निर्णय और राजनीतिक सूझबूझ के लिए तीसरे स्थान पर रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन चौथे और ब्रिटिश साम्राज्ञी एलिजाबेथ प्रथम महिलाओं में सर्वाधिक रैंक प्राप्त पांचवें स्थान पर रहीं। 'पंजाब के शेर' के नाम से मशहूर रणजीत सिंह आर्थिक एवं राजनीतिक अस्थिरता के बाद सत्ता में आए थे। पत्रिका में बताया गया कि 19वीं सदी के शुरुआती दशक में उन्होंने सिख खालसा सेना का आधुनिकीकरण किया था। 
PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!