महाराष्ट्र: 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, गला घोंटकर हत्या

Edited By Pardeep,Updated: 29 Oct, 2019 11:45 PM

maharashtra 6 year old girl raped strangled to death

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में छह वर्षीय एक बच्ची से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आरटी काटकर ने बताया कि बच्ची का शव कोनगांव क्षेत्र के सरावली पाड़ा में एक पाइपलाइन के पास उसके एक रिश्तेदार को...

ठाणेः महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में छह वर्षीय एक बच्ची से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आरटी काटकर ने बताया कि बच्ची का शव कोनगांव क्षेत्र के सरावली पाड़ा में एक पाइपलाइन के पास उसके एक रिश्तेदार को मिला।

काटकर ने कहा, ‘‘ बच्ची के माता-पिता बिहार के नालंदा से छह साल पहले इस राज्य में आए थे। वे यहां सरावली एमआईडीसी क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। बच्ची अपने घर से 28 अक्टूबर रात आठ बजे से लापता थी।'' उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता और पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!