महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का निधन, BJP को मजबूत बनाने में थी इनकी अहम भूमिका

Edited By Seema Sharma,Updated: 31 May, 2018 11:37 AM

maharashtra agriculture minister pandurang phundkar passes away

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का आज तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुबह उठने के बाद वह काफी असहज महसूस कर रहे थे और इसके बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हे मृत...

मुंबई: महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का आज तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुबह उठने के बाद वह काफी असहज महसूस कर रहे थे और इसके बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हे मृत घोषित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फुंडकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
 

उन्होंने विदर्भ क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करने में काफी अहम भूमिका निभाई थी और किसान समुदाय के बीच काफी लोकप्रिय थे। वह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे और वह 1991-1996 के बीच पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर रहे थे। उन्होंने तीन बार अकोला संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और 1978 और 1980 में खमगांव विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। फुंडकर ने 8 जुलाई 2016 को, फडणवीस कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!