महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष नाना पटोले ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Edited By Yaspal,Updated: 05 Feb, 2021 12:02 AM

maharashtra assembly speaker nana patole resigns from his post

नाना पटोले ने महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा उपसभापति नरहरि जिरवाल को सौंप दिया है। सूत्रों के मुताबिक, “वह कांग्रेस के अगले प्रदेश अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।  बता दें कि बाला साहेब थोराट इस समय कांग्रेस...

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष नाना पटोले प्रदेश कांग्रेस के अगले प्रमुख होंगे। लिहाजा उन्होंने बृहस्पतिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा सूत्रों ने बताया कि पटोले ने विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि झीरवाल को अपना इस्तीफा सौंपा। पटोले भंडारा जिले की सकोली सीट से विधायक हैं।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह प्रदेश प्रमुख के तौर पर राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट का स्थान लेंगे। महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है। थोराट की अगुवाई में कांग्रेस के मंत्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल में दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से मुलाकात की थी। महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र एक मार्च से शुरू होगा। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!