महाराष्ट्रः भाजपा ने 30 अक्टूबर को बुलाई विधायकों की बैठक, चुना जाएगा विधानमंडल का नेता

Edited By Yaspal,Updated: 26 Oct, 2019 04:26 PM

maharashtra bjp convenes meeting of legislators on october 30

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को कहा कि पार्टी ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए 30 अक्टूबर अपने नव-निर्वाचित विधायकों की बैठक बुलायी है। पाटिल ने कहा कि विधान भवन में दोपहर बाद एक बजे यह बैठक होगी। इस बीच, मुख्यमंत्री देवेन्द्र...

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को कहा कि पार्टी ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए 30 अक्टूबर अपने नव-निर्वाचित विधायकों की बैठक बुलायी है। पाटिल ने कहा कि विधान भवन में दोपहर बाद एक बजे यह बैठक होगी। इस बीच, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस समर्थन के लिए निर्दलीय के साथ-साथ छोटे दलों के 15 विधायकों के संपर्क में हैं। हाल ही में संपन्न हुए राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा को 105 सीटों पर जीत हासिल हुई है। 288 सदस्यीय विधानसभा में इस बार भाजपा की सीटे घटी हैं। पिछली बार भाजपा को 122 सीटें मिली थी।
PunjabKesari
शिवसेना ने फंसाया पेंच
वहीं, भाजपा की सहयोगी शिवसेना राज्य में 50-50 के फॉर्मूले की बात कर रही है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के दौरान अमित शाह उनके घर मातो श्री आए और उनके साथ 50-50 फॉर्मूले पर समझौता हुआ था। हालांकि भाजपा इस बात पर सहमत नहीं दिख रही है। भाजपा अपने पास पांच साल तक मुख्यमंत्री पद रखना चाहती है।गौरतलब है कि ठाकरे परिवार से पहली बार आदित्य ठाकरे ने विधासनभा चुनाव में उतरे और वर्ली सीट से जीत दर्ज की है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा था कि अगला मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि मुख्यमंत्री का पद उनके लिए रिजर्व है। उपमुख्यमंत्री कोई भी हो। उससे उन्हें कोई समस्या नहीं। लेकिन मुख्यमंत्री का पद भाजपा के पास रहेगा।
PunjabKesari   
क्या है शिवसेना की मांग

  • ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद
  • पहले ढाई साल भाजपा का मुख्यमंत्री, उसके बाद शिवसेना का मुख्यमंत्री
  • कैबिनेट में बराबर की साझेदारी
  • आदित्य ठाकरे बन सकते हैं शिवसेना की ओर से उप-मुख्यमंत्री

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!