महाराष्ट्र में चार विधायकों का इस्तीफा, BJP में शामिल होने की अटकलें

Edited By Anil dev,Updated: 30 Jul, 2019 01:50 PM

maharashtra bjp kalidas kolambkar ncp

महाराष्ट्र में भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच विपक्ष के चार विधायकों ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस के विधायक कालिदास कोलाम्बकर और राकांपा के विधायक शिवेन्द्र सिंह भोसले, वैभव पिचाड और संदीप नाइक ने अपने इस्तीफे दक्षिण मुंबई में...

मुंबई: महाराष्ट्र में भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच विपक्ष के चार विधायकों ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस के विधायक कालिदास कोलाम्बकर और राकांपा के विधायक शिवेन्द्र सिंह भोसले, वैभव पिचाड और संदीप नाइक ने अपने इस्तीफे दक्षिण मुंबई में स्थित विधान भवन में स्पीकर हरिभाऊ बागड़े को सौंपे। 

 

बागड़े को ये इस्तीफे अलग अलग सौंपे गए। कोलाम्बकर मुंबई से सात बार विधायक रह चुके हैं। शिवेन्द्र सिंह भोसले ने 2014 में सतारा विधानसभा सीट से चुनाव 47,813 मतों से जीता था। सूत्रों ने बताया कि चारों विधायक बुधवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!