महाराष्ट्र भाजपा ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना, कहा- घर से राज्य नहीं चला सकते

Edited By Yaspal,Updated: 07 Jul, 2020 08:05 PM

maharashtra bjp targeted uddhav thackeray

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए राज्य भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को कहा कि राज्य को घर से नहीं चलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नेता को छत्रपति शिवाजी महाराज की तरह लोगों को जमीन पर दिखाई देना चाहिए। पुणे...

पुणेः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए राज्य भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को कहा कि राज्य को घर से नहीं चलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नेता को छत्रपति शिवाजी महाराज की तरह लोगों को जमीन पर दिखाई देना चाहिए। पुणे महानगर से विधायक पाटिल ने कहा कि यह सही नहीं लगता कि राकांपा अध्यक्ष कोविड-19 महामारी के दौरान अकसर ‘मातोश्री' जाएं, जो ठाकरे का निजी आवास है।

पाटिल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हाल के समय में ठाकरे ने केवल पंढरपुर मंदिर की यात्रा की और मुंबई के कुछ कोविड-19 केंद्र गए। पाटिल ने बताया कि इसके अलावा वह कहीं नहीं गए। उन्होंने कहा कि राज्य को घर से नहीं चलाया जा सकता है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!