मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ठाणे स्थित निजी आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, जानें वजह

Edited By Anu Malhotra,Updated: 04 Jul, 2022 03:14 PM

maharashtra cm eknath shinde house z plus security

महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ठाणे स्थित निजी आवास पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के‘मातोश्री''आवास की तर्ज पर पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है। ठाणे के पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय कराले सहित वरिष्ठ...

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ठाणे स्थित निजी आवास पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के‘मातोश्री'आवास की तर्ज पर पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है। ठाणे के पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय कराले सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने शिंदे के निजी आवास पर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री शिंदे को पहले से ही जेड सुरक्षा प्रदान की गयी थी, अब उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी गई। वह अभी तक हालांकि मुंबई में सरकारी आवास वर्षा नहीं गए हैं। 

शिंदे के ठाणे में लुइसवाड़ी स्थित आवास के आसपास विशेष पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पुलिस निरीक्षक की देखरेख में 125 से अधिक कर्मियों को आवास के आसपास दिन-रात तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही दंगा नियंत्रण दस्ते और राज्य की रिजर्व पुलिस बल की दो कंपनियां भी तैनात की जाएंगी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!