महाराष्ट्र कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की रैली को बताया ‘बंटी और बबली' का शो

Edited By Yaspal,Updated: 27 Apr, 2019 12:18 AM

maharashtra congress tells pm s rally  bunty aur babli  show

महाराष्ट्र कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा और शिवसेना की रैली को ‘‘बंटी और बबली'''' का शो बताया। इस रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि अब देश की जनता का भरोसा इनसे (राजग से) उठ चुका है...

मुंबईः महाराष्ट्र कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा और शिवसेना की रैली को ‘‘बंटी और बबली'' का शो बताया। इस रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि अब देश की जनता का भरोसा इनसे (राजग से) उठ चुका है।

राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने एक बयान में कहा कि देश ने ‘बंटी और बबली' को लोगों को धोखा देते हुए देखा है। उन्होंने देश की जनता से इनसे बचने की अपील की। दरअसल, ‘बंटी और बबली' बॉलीवुड की एक फिल्म है, जिसमें दो चोरों की कहानी है।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राजग को सभी चुनावी सर्वेक्षणों में जीतता हुआ बताने वाली टिपप्णी का हवाला देते हुए सावंत ने कहा कि इससे यह साबित होता है कि सभी सर्वेक्षण भाजपा ने खुद कराए हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!