महाराष्ट्र चुनाव: अस्पताल से सीधे वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचा 102 साल का एक मतदाता

Edited By Anil dev,Updated: 21 Oct, 2019 06:14 PM

maharashtra election hospital ibrahim alim joad

महाराष्ट्र के पुणे जिले में हृदय रोग से ग्रस्त 102 साल का एक व्यक्ति सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वोट डालने के लिए सीधे मतदान केंद्र पर पहुंचा। इब्राहीम आलिम जोड ने मतदान करने जाने से पहले डॉक्टरों से परामर्श लिया। वह आजादी के बाद से कभी...

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में हृदय रोग से ग्रस्त 102 साल का एक व्यक्ति सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वोट डालने के लिए सीधे मतदान केंद्र पर पहुंचा। इब्राहीम आलिम जोड ने मतदान करने जाने से पहले डॉक्टरों से परामर्श लिया। वह आजादी के बाद से कभी मतदान में हिस्सा लेने से नहीं चूके हैं। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।


उनके पोते तनवीर जोड ने बताया कि डॉक्टरों से इजाजत मिलने के बाद उनके दादा को जहांगीर अस्पताल से सीधे वडगांव शेरी निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर ले जाया गया जहां उन्होंने अपने परिवार के अन्य 50 सदस्यों के साथ वोट डाला। तनवीर ने बताया कि चार दिन पहले हृदय की बीमारी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 


पोते ने कहा, वह आजादी के बाद से मतदान से कभी नहीं चूके। इसलिए इस बार वह जब अस्पताल में थे, तब ही उनहोंने वोट डालने का अपना निश्चय प्रकट किया। डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद उन्हें वोट डालने की इजाजत दे दी गई। उसने कहा कि पहले डॉक्टरों ने निर्णय लिया था कि वोट डालने के बाद वह अस्पताल लौट आयेंगे लेकिन चूंकि उनकी मेडिकल रिपोर्ट सामान्य है, ऐसे में सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई। 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!