महाराष्ट्र चुनावः 2014 में BJP को 27 प्रतिशत, शिवसेना को मिले 19 प्रतिशत से अधिक वोट

Edited By Yaspal,Updated: 21 Sep, 2019 06:12 PM

maharashtra elections bjp got 27 percent in 2014

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राज्य में 21 अक्टूबर को चुनाव होने वाले हैं और नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। चुनाव आयोग ने शनिवार को यह ऐलान किया। भाजपा जहां इस चुनाव में बुलंद हौसले के साथ उतरेगी वहीं शिवसेना

मुंबईः महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राज्य में 21 अक्टूबर को चुनाव होने वाले हैं और नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। चुनाव आयोग ने शनिवार को यह ऐलान किया। भाजपा जहां इस चुनाव में बुलंद हौसले के साथ उतरेगी वहीं शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के सामने पिछले चुनाव के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती होगी। पिछली बार के चुनाव में भाजपा ने 122 सीटों पर जीत हासिल की थी। उसे 27.81 प्रतिशत जबकि कांग्रेस को 17.95 प्रतिशत वोट मिले थे।

पिचले चुनाव में सभी पार्टियों ने लड़ा अलग चुनाव
2014 के विधानसभा चुनाव में राज्य के सभी मुख्य दलों, भाजपा, कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना ने 288 सीटों के लिये अलग-अलग चुनाव लड़ा था। पिछले चुनाव में 63.08 प्रतिशत मतदान हुआ था। कुल 8,35,28,310 में से 5,26,91,758 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। भाजपा ने 2014 में 260 सीटों पर चुनाव लड़ा और उसे 122 सीटों पर जीत हासिल हुई। पार्टी को 1,47,09,276 वोट मिले। कांग्रेस ने 287 सीटों पर चुनाव लड़ा जिसमें से उसे 42 सीटों पर जीत मिली। पार्टी को 94,96,095 मतदाताओं ने वोट दिया।

शिवसेना बनी थी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 278 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे 41 सीटों पर जीत मिली। शरद पवार की पार्टी राकांपा को 91,22, 285 (17 प्रतिशत) वोट मिले थे। वहीं शिवसेना ने 282 सीटों पर चुनाव लड़ा और 63 सीटें जीतकर दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

शिवसेना को कांग्रेस और राकांपा से अधिक 1,02,35,970 (19.35 प्रतिशत) वोट मिले। राज ठाकरे नीत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने 219 सीटों पर किस्मत आजमाई थी, लेकिन उसे सिर्फ एक सीट पर ही जीत मिली। पार्टी को 1,66,5033 (3.15 प्रतिशत) वोट मिले।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!