महाराष्ट्र चुनावः कांग्रेस ने जारी की 52 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

Edited By Pardeep,Updated: 01 Oct, 2019 11:07 PM

maharashtra elections congress released second list of 52 candidates

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के लिए 52 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण कराड दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव...

महाराष्ट्रः कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के लिए 52 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण कराड दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। 
PunjabKesari
इससे पहले कांग्रेस ने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, प्रदेशाध्यक्ष बालासाहेब थोराट, प्रतिपक्ष के नेता विजय नामदेवराव वादेत्तिवर और कांग्रेस विधायक दल के नेता केसी पदवी का नाम शामिल है।

अशोक चव्हाण को बोकर से नितिन राउत को नागपुर उत्तर से और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे को सोलापुर सेंट्रल से उम्मीदवार घोषित किया गया है। पार्टी ने विश्वजीत पतंगराव कदम को पलूस-कडगांव से और अमित विलासराव देशमुख को लातूर शहर से टिकट दिया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!