महाराष्ट्र के 20वें CM बने एकनाथ शिंदे, बोले-लोग आज खुश...कि बालासाहेब ठाकरे का शिवसैनिक मुख्यमंत्री बना

Edited By Seema Sharma,Updated: 01 Jul, 2022 09:37 AM

maharashtra is happy that shiv sainik of balasaheb has become cm shinde

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि न केवल विधानसभा में उनके साथी विधायक, बल्कि पूरा राज्य इस बात से खुश है कि ‘‘बालासाहेब ठाकरे का शिवसैनिक मुख्यमंत्री बना है।''''

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि न केवल विधानसभा में उनके साथी विधायक, बल्कि पूरा राज्य इस बात से खुश है कि ‘‘बालासाहेब ठाकरे का शिवसैनिक मुख्यमंत्री बना है।'' शिंदे ने उन पर विश्वास दिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं का शुक्रिया भी अदा किया। शिवसेना के बागी विधायकों के समूह, निर्दलीय विधायकों और भाजपा के समर्थन से शिंदे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी।

 

मुंबई में शपथ लेने के बाद शिंदे आधी रात को ही गोवा लौट आए और वहां उनका इंतजार कर रहे अपने साथी विधायकों से मिले। वह केवल शपथ ग्रहण करने के लिए ही गुरुवार दोपहर को मुंबई गए थे। उन्होंने गोवा हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र उनके 50 विधायकों की वजह से ही यह दिन देख पाया है। शिंदे ने कहा कि मेरे साथी विधायक और पूरा महाराष्ट्र बेहद खुश है कि बाला साहेब ठाकरे का शिवसैनिक राज्य का मुख्यमंत्री बना है।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार वही काम करेगी, जिसकी महाराष्ट्र के लोग उनसे उम्मीद कर रहे हैं। शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार समाज के हर तबके के साथ न्याय करने के लिए काम करेगी।

 

शिंदे ने कहा कि वह पीएम मोदी, शाह और भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस का उन पर विश्वास दिखाने के लिए शुक्रिया अदा करते हैं। शिंदे ने कहा कि फडणवीस ने मुझे मुख्यमंत्री बनने का मौका देकर बड़ा दिल दिखाया है। यह पूछे जाने पर कि वह ठाकरे परिवार के आवास ‘मातोश्री' कब जाएंगे, शिंदे ने जवाब दिया, ‘‘आपको इसके बारे में सही समय पर पता चल जाएगा। बता दें कि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी, जबकि फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। गुरुवार का दिन चौंका देने वाली घोषणाओं का रहा, जिसने राज्य में एक हफ्ते से अधिक समय से चले आ रहे राजनीतिक संकट का नाटकीय तरीके से अंत कर दिया।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!