महाराष्ट्र: पालघर के बाद अब नांदेड़ में लिंगायत समाज के साधु की हत्या, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

Edited By Seema Sharma,Updated: 24 May, 2020 04:43 PM

maharashtra lingayat community monk murdered in nanded

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में लिंगायत समाज के साधु की हत्या की खबर है। साधु की हत्या का आरोप उसी समाज के एक शख्स पर है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब  12 से 12.30 के बीच पशुपति महाराज नाम के एक साधु की हत्या हुई। पशुपति महाराज के अलावा एक और...

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में लिंगायत समाज के साधु की हत्या की खबर है। साधु की हत्या का आरोप उसी समाज के एक शख्स पर है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब  12 से 12.30 के बीच पशुपति महाराज नाम के एक साधु की हत्या हुई। पशुपति महाराज के अलावा एक और शख्स की हत्या की गई है. जिसका नाम भगवान राम शिंदे बताया गया है। हत्यारे की पहचान  साईनाथ के रूप में हुई है जिसे नांदेड़ की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

 

बताया जा रहा है कि हत्या करने वाला साईनाथ शनिवार रात दरवाजा खोलकर आश्रम में दाखिल हुआ क्योंकि आश्रम में कहीं भी दरवाजा तोड़ने के निशान नहीं हैं और दरवाजा अंदर से खुला था। आश्रम का दरवाजा किसने खोला पुलिस इसकी जांच कर रही है। आरोपी साईनाथ पशुपति महाराज की हत्या करने के बाद उनका शव साथ ले जाने की फिराक में था लेकिन  कार गेट में फंस गई और इस दौरान छत पर सो रहे आश्रम के दो सेवादार जाग गए। जब तक उनको कुछ समझ आता आरोपी भाग निकला। रविवार सुबह पुलिस को जिला परिषद स्कूल के पास एक और डेड बॉडी मिली जिनकी पहचान भगवान राम शिंदे के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक जिस शख्स की डेड बॉडी मिली है वो हत्यारे का साथी है। पशुपति महाराज इस मठ में 2008 से रह रहे थे।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!