महाराष्ट्रः नितिन गडकरी नागपुर तो गोपीनाथ मुंडे की बेटी को भी मिला टिकट

Edited By Yaspal,Updated: 21 Mar, 2019 11:02 PM

maharashtra nitin gadkari got the ticket of nagpur

लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को घोषित भाजपा की पहली सूची में महाराष्ट्र के प्रमुख उम्मीदवारों में नितिन गडकरी, सुभाष भामरे और हंसराज अहीर शामिल हैं। इस सूची में कांग्रेस नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता...

मुम्बईः लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को घोषित भाजपा की पहली सूची में महाराष्ट्र के प्रमुख उम्मीदवारों में नितिन गडकरी, सुभाष भामरे और हंसराज अहीर शामिल हैं। इस सूची में कांग्रेस नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के पुत्र सुजय विखे पाटिल भी शामिल हैं।

भाजपा की पहली सूची में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रमुख और दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन, दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की बेटी प्रीतम मुंडे और राज्य भाजपा नेता एकनाथ खडसे की पुत्रवधू रक्षा खडसे शामिल हैं। राज्य भाजपा प्रमुख रावसाहब दानवे जालना सीट से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने पहली सूची में महाराष्ट्र से दो मौजूदा सांसदों को टिकट देने से इनकार कर दिया। अहमदनगर सीट से सांसद दिलीप गांधी की जगह सुजय विखे पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है। वह कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने लातूर से सांसद सुनील गायकवाड़ की जगह सुधाकर श्रृंगारे को टिकट दिया है।

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!