महाराष्ट्र पुलिस का तबलीगी जमात पर बड़ा एक्शन, 8 म्यांमार के नागरिकों पर दर्ज की FIR

Edited By Yaspal,Updated: 08 Apr, 2020 08:23 PM

maharashtra police s big action on tabligi jamaat

कोरोना वायरस से पूरा देश जंग लड़ रहा है। इसी बीच महाराष्ट्र पुलिस ने म्यांमार के 8 नागरिकों के खिलाफ क्वारंटीन के नियमों का कथित तौर पर उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन सभी नागरिकों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किए...

नेशनल डेस्कः कोरोना वायरस से पूरा देश जंग लड़ रहा है। इसी बीच महाराष्ट्र पुलिस ने म्यांमार के 8 नागरिकों के खिलाफ क्वारंटीन के नियमों का कथित तौर पर उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन सभी नागरिकों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किए बिना महाराष्ट्र की एक मस्जिद में रहने के लिए एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। ये सभी तबलीगी जमात के सदस्य हैं।

अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ये लोग पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे, जो देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मुख्य केंद्र के तौर पर उभरा है। 

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘वे स्थानीय प्रशासन को सूचित किये बिना नागपुर में एक मस्जिद में रह रहे थे, जो कि विदेशी कानून का भी उल्लंघन है।’’ ये सभी आठ लोग म्यांमार के यांगून शहर के रहने वाले हैं और यहां सात मार्च को पहुंचे थे। गिट्टीखदान इलाके में एक मस्जिद में 21 मार्च तक रहने के बाद वे पुलिस को सूचित किए बिना तहसील क्षेत्र में एक अन्य मस्जिद की इमारत में चले गए और स्वयं पृथक रहने के नियमों का उल्लंघन किया।

अधिकारी ने कहा कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने हाल ही में मस्जिद में जांच की जहां उसे विदेशी नागरिक मिले और स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित किया गया। उन्होंने कहा कि यहां विधायक हॉस्टल में पृथक रखे गए सभी आठ व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ विदेशी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!