Rajya Sabha Election 2022 : कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग, राजस्थान में बीजेपी विधायक का वोट खारिज

Edited By Anu Malhotra,Updated: 10 Jun, 2022 01:05 PM

maharashtra rajya sabha elections piyush goyal anil bonde dhananjay mahadik

राजस्थान से राज्यसभा की चार सीटों के लिए मतदान शुक्रवार सुबह नौ बजे शुरू हो गया। राजस्थान में बीजेपी विधायक शोभारानी कुशवाह का वोट खारिज हो गया है। वह धौलपुर से विधायक हैं। हालांकि, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि मतगणना के समय वैधता...

नेशनल डेस्क: आज चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों पर आज चुनाव चल रहा है। जिन चार राज्यों में चुनाव हो रहे हैं उनमें इसमें हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक शामिल है। वोटिंग की शुरुआत के साथ ही हलचल तेज है। राजस्थान में बीजेपी विधायक का वोट खारिज हो गया है। वहीं कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग हो गई है। चारों ही राज्यों में मुकाबला जोरदार है क्योंकि सभी जगह पार्टियों ने विधानसभा में उनकी विधायी ताकत की तुलना से ज्यादा उम्मीदवार उतारे हैं। 

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव में 11.30 बजे तक 180 विधायकों ने वोट डाला
महाराष्ट्र में राज्यसभा की 6 सीटों के लिए शुक्रवार सुबह विधान भवन में मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान की प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई और यह 4 चार बजे तक चलेगी। परिणाम शाम को घोषित किए जाएंगे। राज्य से, राज्यसभा की छह सीटों के लिए कुल सात उम्मीदवार हैं। महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव में 11.30 बजे तक 180 विधायकों ने वोट डाल दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल बोंडे और पूर्व सांसद धनंजय महादिक को प्रत्याशी बनाया है। शिवसेना ने संजय राउत और संजय पवार को मौका दिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से प्रफुल्ल पटेल चुनावी मैदान में हैं और कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

इस चुनाव में मुकाबला मुख्य रूप से छठी सीट के लिए भाजपा के महादिक और शिवसेना के पवार के बीच है। ऐसा दो दशक बाद हो रहा है जब महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के लिए ‘मुकाबला' देखा जा रहा है। महा विकास आघाडी गठबंधन और विपक्षी दल भाजपा ने अपने-अपने विधायकों को मतदान के पहले मुंबई के विभिन्न होटलों में ठहराया था जहां पार्टी के नेताओं ने उन्हें मतदान की प्रक्रिया के बारे में बताया। मतदान के लिए, शुक्रवार सुबह तीन बसों में सवार होकर भाजपा के विधायक सबसे पहले विधान भवन पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस, राकांपा नेता, गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल और खाद्य तथा आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल सबसे पहले पहुंचने वाले नेताओं में से थे। भुजबल ने महा विकास आघाडी के सभी चार प्रत्याशियों के विजयी होने का विश्वास जताया। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है। 


बीजेपी विधायक शोभारानी कुशवाह का वोट खारिज
वहीं, राजस्थान से राज्यसभा की चार सीटों के लिए मतदान शुक्रवार सुबह नौ बजे शुरू हो गया। राजस्थान में बीजेपी विधायक शोभारानी कुशवाह का वोट खारिज हो गया है। वह धौलपुर से विधायक हैं। हालांकि, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि मतगणना के समय वैधता तय होगी। दूसरी तरफ राजस्थान में ही बीजेपी विधायक कैलाश मीणा के वोट पर विवाद हुआ है। वहां राजेंद्र राठौड़ और गोविंद डोटासरा में तीखी बहस भी हुई। राज्य विधानसभा परिसर में मतदान शाम चार बजे तक चलेगा और उसके बाद वोटों की गिनती की जाएगी। राजस्थान के 200 विधायक चार सीटों के लिए मतदान करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा और कांग्रेस के विधायक अपने-अपने होटलों से बसों के जरिये विधानसभा पहुंचे। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने तीन सीटों के लिए मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी और रणदीप सुरजेवाला को मैदान में उतारा है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी को अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है, जबकि वह मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा का भी समर्थन कर रही है। संख्या बल के हिसाब से राजस्थान की 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस अपने 108 विधायकों के साथ दो सीटें और भाजपा 71 विधायकों के साथ एक सीट आराम से जीत सकती है।

इसके बाद कांग्रेस के पास 26 और भाजपा के पास 30 अधिशेष वोट होंगे। कांग्रेस को अपने तीसरे प्रत्याशी को जिताने के लिए 15 और वोट (कुल 41) चाहिए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि निर्दलीय और भारतीय ट्राइबल पार्टी के विधायकों को मिलाकर उनके पास कुल 126 विधायकों का समर्थन है। वहीं, भाजपा के 30 अधिशेष और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के तीन सदस्यों के मत के साथ निर्दलीय चंद्रा के पास कुल 33 वोट हैं। चंद्रा को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के लिए 41 मत चाहिए। यानी वह जीत से आठ मत दूर हैं। 

कर्नाटक: JDS के एक और विधायक ने की क्रॉस वोटिंग?
JDS के एक और विधायक द्वारा क्रॉस वोटिंग की खबरें आ रही हैं, कहा जा रहा है कि विधायक श्रीनिवास गौड़ा आज कांग्रेस के चैंबर में जाकर सिद्धारमैया से मिले थे। कहा जा रहा है कि उन्होंने क्रॉस वोटिंग की है।

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के 2 विधायकों ने नहीं किया पार्टी को वोट!
निर्दलीय विधायक रणधीर गोलान ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस से नाराज हैं। इसके साथ ही कांग्रेस के एक और विधायक पार्टी के लिए वोट नहीं करने वाले हैं। लेकिन मैं उनका नाम नहीं बताऊंगा। सभी निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी के लिए वोट किया है। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डाल दिया है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!