Edited By vasudha,Updated: 16 Feb, 2021 09:19 AM
महाराष्ट्र एक बार फिर दर्दनाक घटना का शिकार हुआ। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर कई वाहनों की टक्कर होने के चलते पांच लोगों की मौत हो गई, व पांच अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा सोमवार देर रात का बताया जा रहा है।
नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र एक बार फिर दर्दनाक घटना का शिकार हुआ। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर कई वाहनों की टक्कर होने के चलते पांच लोगों की मौत हो गई, व पांच अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा सोमवार देर रात का बताया जा रहा है।
ये हादसा पुणे से मुबंई की ओर जाते हुए बोरघाट उतरते समय फुडमाल के नजदीक हुआ। खबरों के अनुसार कार चलाते समय ड्राइवर की झपकी लग गई और कार अन्य वाहन से टकराकर हाइवे के किनारे डिवाइडर तोड़ते हुए निकल गई। इस दौरान एक के बाद एक कारें एक दूसरे से टकार गई। अलग-अलग कारों में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे में 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है जबकि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। कारों की स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयंकर था। वहीं इससे एक दिन पहले महाराष्ट्र के जलगांव में भीषण सड़क हादसे में 15 मजदूरों की जान चली गई थी।