महाराष्ट्र में कोरोना मचा रहा तबाही, दुनिया के पांचवें सबसे प्रभावित देश को छोड़ा पीछे, अब रूस का नंबर

Edited By Anil dev,Updated: 03 Sep, 2020 11:00 AM

maharashtra russia corona virus

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के रिकॉर्ड 17,433 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बुधवार रात बढ़कर सवा आठ लाख के पार पहुंच गई है।

मुंबईः देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के रिकॉर्ड 17,433 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बुधवार रात बढ़कर सवा आठ लाख के पार पहुंच गई है।  कोरोना वायरस का यह आंकड़ा दुनिया के पांचवें सबसे अधिक प्रभावित देश पेरू से भी अधिक है।  पेरू में कोविड-19 के मामलों की संख्या 6,52,037 है और इस सूची में अगला नाम रूस का है, जहां 10,05,000 कोरोना केस हैं। अगर महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार ऐसी ही भयावह रूप से बढ़ती रही तो यह रूस को भी पीछे छोड़ देगा। 

PunjabKesari

राज्य में इस दौरान नए मामलों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों में भी गिरावट दर्ज की गई तथा इस दौरान 13,959 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या छह लाख के करीब पहुंच गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य में अब तक 8,25,739 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं तथा 292 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 25,195 हो गई है। राज्य में स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 5,98,496 हो गई है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज 72.48 फीसदी पहुंच गई जो मंगलवार को 72.31 प्रतिशत थी जबकि मरीजों की मृत्यु दर 3.05 फीसदी रह गई। 

PunjabKesari
राज्य में आज 3,180 मरीजों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या आज दो लाख के पार 2,01,703 पहुंच गई जो मंगलवार को 1,98,523 रही थी। सभी मरीजों का विभिन्न अस्पतालों और कोविड केंद्रों में इलाज किया जा रहा है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और मौत के मामले में पहले स्थान पर है। देश में सबसे अधिक सक्रिय मामले (मरीज) भी इसी राज्य में हैं। 

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!