Edited By Yaspal,Updated: 05 Jul, 2020 05:23 PM
महाराष्ट्र में शिवसेना को बड़ा झटका लगा है। शिवसेना की सहयोगी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में उसके पांच नेता शामिल हो गए हैं। अजीत पवार शुक्रवार को बारामती दौरे पर थे। इस दौरान अहमदनगर के परनेर नगर पंचायत से शिवसेना के 5 नगरसेवक बारामती में...
मुंबईः महाराष्ट्र में शिवसेना को बड़ा झटका लगा है। शिवसेना की सहयोगी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में उसके पांच नेता शामिल हो गए हैं। अजीत पवार शुक्रवार को बारामती दौरे पर थे। इस दौरान अहमदनगर के परनेर नगर पंचायत से शिवसेना के 5 नगरसेवक बारामती में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की उपस्थिति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हो गए।
बता दें कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार है, जिसमें एनसीपी और कांग्रेस भी शामिल है। हाल ही में खबरें आईं थी कि महाविकास अघाड़ी सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसे में पांच नगरसेवकों के एनसीपी में शामिल होने से शिवसेना और एनसीपी में विवाद हो सकता है।