महाराष्ट्र में 250 से अधिक सीटें जीतने का होना चाहिए लक्ष्य- राजनाथ सिंह

Edited By Yaspal,Updated: 01 Aug, 2019 06:48 PM

maharashtra should win more than 250 seats rajnath singh

महाराष्ट्र में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को भाजपा ने अमरावती से महाजनादेश यात्रा की शुरूआत की। यात्रा में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा...

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को भाजपा ने अमरावती से महाजनादेश यात्रा की शुरूआत की। यात्रा में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोई कह रहा था कि हमें इस बार 200 से अधिक सीटें जीतनी हैं। उन्होंने कहा, ”अगर भाजपा-शिवसेना एक साथ चुनाव लड़ती हैं, तो हमें 250 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखना चाहिए और देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर मुख्यमंत्री होंगे।

लोकसभा चुनावों के दौरान महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था। और 48 लोकसभा सीटों में से 41 सीटों पर जीत हासिल की थी जिनमें 23 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीती है और 18 सीटों पर शिवसेना को जीत मिली है।
PunjabKesari
पांच साल में कोई सरकार पूरा काम नहीं कर सकती- देवेंद्र फणडवीस
इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने जनता के संबोधित करते हुए कहा कि, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने यात्रा के दौरान कहा कि, मैं यात्रा के दौरान जनता के हर वर्ग से मिलना चाहता हूं, जनता के आर्शीवाद के लिए यह यात्रा पर निकला हूं। फडणवीस ने आगे कहा कि, हमे जनता का जवाब देना है, हम मालिक नहीं हैं।

कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, पिछले 15 साल में कांग्रेस नहीं कोई काम नहीं किया। कोई भी सरकार 5 साल में सभी समस्याओं को समाप्त नहीं कर सकती है, लेकिन मैं यह दावा कर सकता हूं कि पिछले सरकार ने 15 साल में जो भी किया, हमने उसे 5 साल में दोगुना से अधिक किया है।

मैं चुतौती देता हूं कि कोई भी 15 साल में किए हुए कार्य और 5 साल में किए हुए विकास पर चर्चा कर सकता है। यात्रा के दैरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्‍य सरकार के 5 साल के कार्यकाल की जानकारी देंगे और लोगों से पूछेंगे कि अगले कार्यकाल में क्या काम उनके लिए किया जाए। पहले फेज की यात्रा अमरावती के मोझरी से नंदूरबार तक यह चलेगी।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!