महाराष्ट्र: एक ही शख्स से जुड़वां बहनों ने की शादी...सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Edited By Seema Sharma,Updated: 04 Dec, 2022 01:20 PM

maharashtra twin sisters marry same man

महाराष्ट्र में अजीबोगरीब और रोचक मामला सामने आया है। मुंबई के कांदिवली की जुड़वां बहनों ने एक ही शख्स से शादी की है। इनकी शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में अजीबोगरीब और रोचक मामला सामने आया है। मुंबई के कांदिवली की जुड़वां बहनों ने एक ही शख्स से शादी की है। इनकी शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जुड़वा बहनें अपने होने वाले जीवनसाथी को वरमाला डालते हुए दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस शादी पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों बहनें मुंबई में एक ही कंपनी में जॉब करती हैं। दोनों बहनों ने अपने माता पिता की मर्जी से शादी की है।

 

इस शादी के लिए दूल्हे के घर वालों ने भी सहमति दी थी। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें काफी समय से लड़के अतुल को जानती थीं। एक बार जब उनके पिता की तबीयत खराब हुई थी, तब इमरजेंसी की हालात में अतुल ने ही अपनी कार में उनके पिता को अस्पताल पहुंचाया था। हालांकि अब उनके पिता इस दुनिया में नहीं हैं। यहीं पर पहली बार जान-पहचान हुई और धीरे धीरे यही पहचान प्यार में बदल गई, इसके बाद उन दोनों ने एक साथ शादी करने और एक साथ ही पूरा जीवन बिताने का फैसला किया है। बेटियों के इस फैसले पर उनकी मां को कोई आपत्ति नहीं थी। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!