महाराष्ट्र : 38 साल की महिला 20वीं बार बच्चे को देगी जन्म

Edited By shukdev,Updated: 09 Sep, 2019 11:44 PM

maharashtra woman will give birth to child for 20th time

एक तरह की दुर्लभ घटना के तहत महाराष्ट्र की एक महिला ने 20वीं बार गर्भधारण किया है। डॉक्टरों ने सोमवार को यह जानकारी दी। डॉक्टरों ने बताया कि बीड जिले की 38 वर्षीय यह महिला सात माह की गर्भवती है। अबतक उसके 16 सफल प्रसव रहे हैं जबकि तीन गर्भपात हो गए।...

मुंबई: एक तरह की दुर्लभ घटना के तहत महाराष्ट्र की एक महिला ने 20वीं बार गर्भधारण किया है। डॉक्टरों ने सोमवार को यह जानकारी दी। डॉक्टरों ने बताया कि बीड जिले की 38 वर्षीय यह महिला सात माह की गर्भवती है। अबतक उसके 16 सफल प्रसव रहे हैं जबकि तीन गर्भपात हो गए। ये गर्भपात गर्भ ठहरने के तीन महीने के बाद हुए। डॉक्टरों के अनुसार उसकी ग्यारह संतानें हैं। उसके बाकी पांच बच्चे प्रसव के कुछ घंटे या कुछ दिनों के अंदर मर गए। 

PunjabKesari
खानाबदोश गोपाल समुदाय से आने वाली लंकाबाई खराट को स्थानीय अधिकारियों ने देखा, जो उसके 20वें गर्भधारण के बारे में जानकर हैरान थे। बीड जिला के सिविल सर्जन डॉ. अशोक थोराट ने बताया, ‘इस वक्त उसके 11 बच्चे हैं और 38 साल की उम्र में वह 20वीं बार मां बनने वाली है।' अन्य डॉक्टर ने बताया कि जब हमें उसके गर्भावस्था का पता चला तो उसे सरकारी अस्पताल लाया गया और सभी जरूरी जांच की गई। वह 20वीं बार गर्भवती हुई है। जच्चा और बच्चा अब तक स्वस्थ हैं। उसे दवाइयां दी गईं हैं और संक्रमण से बचने के लिए स्वच्छता और अन्य बातों की सलाह दी गई है। 

PunjabKesari
थोराट ने कहा, ‘पहली बार वह अस्पताल में बच्चे को जन्म देगी। इससे पहले उसने घर पर ही बच्चे को जन्म दिया था। किसी भी खतरे से बचने के लिए हमने उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है।' खराट बीड जिले के मजलगांव तहसील में केसापुरी इलाके की रहने वाली है। बीड जिला कलेक्टरेट से एक अधिकारी ने बताया,‘वह गोपाल समुदाय से संबंधित है जो आमतौर पर भीख मांगने या मजदूरी अथवा छोटे-मोटे काम करते हैं। वे एक जगह से दूसरी जगह पर जाते रहते हैं।'

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!