Edited By shukdev,Updated: 05 Feb, 2020 12:39 AM
महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मंगलवार को अपने पद इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सौंपा। विजया भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं और उनका इस्तीफा राज्य में सरकार बदलने के बावजूद उनके पद पर बने...
मुंबई: महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मंगलवार को अपने पद इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सौंपा। विजया भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं और उनका इस्तीफा राज्य में सरकार बदलने के बावजूद उनके पद पर बने रहने के खिलाफ की गई बंबई उच्च न्यायालय की टिप्पणी के मद्देनजर आया है।
विजया रहाटकर इन दिनों सक्रिय राजनीति में आ गई हैं, साथ ही भारतीय जनता पार्टी के लिए सक्रिय होकर चुनाव प्रचार कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने हरीनगर से भाजपा प्रत्याशी तजिंदर बग्गा के समर्थन में चुनावी रैली भी की।