महात्मा गांधी पर हेगड़े के बयान से BJP नाराज, मांगनी पड़ सकती है माफी

Edited By Ali jaffery,Updated: 03 Feb, 2020 04:25 PM

mahatma gandhi bjp anant kumar karnataka

महात्मा गांधी पर बयान से भाजपा सांसद अनंत कुमार ने पार्टी आलाकमान को नाराज कर दिया है। इस मामले में सांसद को माफी मांगने के लिए कहा जा सकता है।    सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कर्नाटक के नेता की टिप्पणी निंदनीय...

नई दिल्ली: महात्मा गांधी पर बयान से भाजपा सांसद अनंत कुमार ने पार्टी आलाकमान को नाराज कर दिया है। इस मामले में सांसद को माफी मांगने के लिए कहा जा सकता है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कर्नाटक के नेता की टिप्पणी निंदनीय है और पार्टी नेतृत्व उनसे नाराज है। उन्होंने बताया, पार्टी ने अपनी नाखुशी उन्हें अवगत करा दिया है और उनसे स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है। महात्मा गांधी का किसी भी प्रकार का अपमान कतई स्वीकार्य नहीं है। 


क्या है मामला
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में कथित रूप से दावा किया कि पूरा स्वतंत्रता आंदोलन ब्रिटिशों की मंजूरी और समर्थन से चला और गांधी के नेतृत्व वाला आंदोलन एक ड्रामा था। उन्होंने हैरानी जताई कि राष्ट्रपिता को महात्मा क्यों कहा जाता है? हेगड़े ने कहा कि इन तथाकथित नेताओं में से किसी को भी पुलिस ने एक बार भी डंडों से नहीं पीटा। उनका स्वतंत्रता आंदोलन एक बड़ा नाटक था। इसका मंचन इन नेताओं ने अंग्रेजों के अनुमोदन से किया था। हेगड़े कट्टर हिन्दुत्व की ओर झुकाव रखने के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने पहले भी विवादित बयान दिए हैं। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!