अमरीका में महात्मा गांधी का पत्र नीलाम, कीमत कर देगी हैरान

Edited By Tanuja,Updated: 23 Sep, 2018 05:57 PM

mahatma gandhi s letter auctioned in usa

अमरीका में महात्मा गांधी का गुजराती भाषा में लिखा एक पत्र नीलाम हो गया। पत्र की नीलामी कीमत जान कर लोग हैरान रह गए। गांधी का ये पत्र  6,358 डॉलर (करीब साढ़े चार लाख रुपए) में नीलाम हुआ..

बोस्टनः अमरीका में महात्मा गांधी का गुजराती भाषा में लिखा एक पत्र नीलाम हो गया। पत्र की नीलामी कीमत जान कर लोग हैरान रह गए। गांधी का ये पत्र  6,358 डॉलर (करीब साढ़े चार लाख रुपए) में नीलाम हुआ। इस पत्र में चरखे की अहमियत पर जोर दिया गया है। इस पर गांधीजी के हस्ताक्षर भी हैं। इसे खरीदने वाले की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

नीलामी हाउस आरआर के मुताबिक, बिना तारीख वाला यह पत्र यशवंत प्रसाद के नाम लिखा गया है। पत्र में एक जगह गांधीजी ने कहा है, 'हमने कपड़ा मिल के बारे में जो आशा की थी, वह हो गया है। आपने जो कहा है वह सही है, सब हथकरघा पर निर्भर करता है।'

उल्लेखनीय है कि गांधीजी ने चरखे को आर्थिक आजादी का प्रतीक बना दिया था। आजादी की लड़ाई के दौरान उन्होंने सभी भारतीयों को हर दिन कुछ समय चरखा चलाने के लिए प्रेरित किया था ताकि स्वतंत्रता आंदोलन को मजबूती मिले। उन्होंने लोगों से अपील की थी कि वे विदेशी मिलों में बने कपड़े पहनने के बजाए खादी से बने कपड़े पहनें और स्वदेशी वस्तुएं अपनाएं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!