रांची में बोले जेपी नड्डा-महेंद्र सिंह धोनी का भाजपा में Welcome, जब चाहें आएं

Edited By Seema Sharma,Updated: 14 Jul, 2019 01:48 PM

mahendra singh dhoni s welcome to bjp jp nadda

भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को झारखंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रांची के गुडू पांचा गांव में घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

रांचीः भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को झारखंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रांची के गुडू पांचा गांव में घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। सदयस्ता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नड्डा ने झारखंड विधानसभा चुनाव में राज्य स्तर पर पार्टी में बड़े बदलाव करने का संकेत दिए। उन्होंने कहा कि मोदी जी का सहयोग व समर्थन जो झारखंड को मिला है, मुख्यमंत्री रघुबर दास जी ने जो पांच साल तक काम किया है और संगठन ने नीचे तक जिस प्रकार काम किया है, उससे हम आशावादी हैं कि हम 65 से अधिक संख्या के साथ विधानसभा में जाएंगे।
PunjabKesari
नड्डा ने कहा कि क्वांटिटी भी बढ़े और क्वालिटी पर भी ध्यान रखते हुए हम सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बने। वहीं क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर माही पार्टी ज्वॉइन करना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। साथ ही नड्डा ने कहा कि यूएन की रिपोर्ट के अनुसार 27.1 करोड़ लोग भारत में गरीबी से ऊपर उठकर आए हैं और इस मामले में देश में झारखंड सबसे आगे है। हमें संतोष है कि जो नीतिगत फैसले झारखंड की सरकार ने लिए, उससे हर दृष्टि से झारखंड सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाला प्रदेश बना है।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में दो बातों पर विशेष ध्यान रखा गया है। एक, सदस्यता सर्वव्यापी हो और सर्वस्पर्शी हो। दूसरा समाज के प्रमुख नागरिक जन जो समाज को दृष्टि और विचार देते हैं वो कार्यकर्त्ता बनें और लोग बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता बनें। बता दें कि झारखंड में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!