Edited By ,Updated: 23 Jun, 2016 01:47 AM
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर एख और मुसीबत आ सकती है। अपनी भूख हड़ताल तोडऩे के एक दिन बाद...
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर एख और मुसीबत आ सकती है। अपनी भूख हड़ताल तोडऩे के एक दिन बाद भाजपा के सांसद महेश गिरि ने आज कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का एक मुकदमा दायर करने पर विचार कर रहे हैं। दरअसल, केजरीवाल ने उन पर आरोप लगाया था कि वह एनडीएमसी के एस्टेट ऑफिसर एमएम खान की हत्या में संलिप्त हैं।
पूर्वी दिल्ली से सांसद गिरि ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा, ‘‘अब मैं मानहानि का मुकदमा (केजरीवाल के खिलाफ) दायर करने के लिए अपने वकीलों और पार्टी नेताओं से मशविरा कर रहा हूं। राजनीतिक लड़ाई जारी रहेगी और हम यह बताने लोगों के पास जाएंगे कि मुख्यमंत्री झूठे हैं। ’’