भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल तय, अध्यक्षों को लेकर फैसला जल्द

Edited By Updated: 24 May, 2026 01:05 PM

major reshuffle in bjp organisation set decision on presidents soon

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम के गठन की कवायद तेज हो गई है। संगठन से सीधे जुड़े पदों के लिए पार्टी के बड़े नेताओं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं के बीच भी संवाद हो रहा है। संकेत हैं कि केंद्रीय टीम के साथ उत्तर प्रदेश व अन्य कुछ...

नेशनल डेस्क: भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम के गठन की कवायद तेज हो गई है। संगठन से सीधे जुड़े पदों के लिए पार्टी के बड़े नेताओं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं के बीच भी संवाद हो रहा है। संकेत हैं कि केंद्रीय टीम के साथ उत्तर प्रदेश व अन्य कुछ राज्यों की टीम व कुछ प्रदेशों के अध्यक्षों को लेकर भी जल्द फैसला होगा। अगले माह से पार्टी आने वाले चुनावों को लेकर तैयारी भी शुरू कर देगी।

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होंगे चुनाव 
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस साल 20 जनवरी को अपना कार्यभार संभाला था। तब से अब चार माह हो चुके है, लेकिन नए केंद्रीय पदाधिकारियों को लेकर इंतजार बना हुआ है। बीच में पांच विधानसभाओं के चुनाव के चलते इसमें देरी हुई, लेकिन अब पार्टी जल्द से जल्द इस काम को पूरा कर लेना चाहती है, ताकि उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा जा सके।

तमाम दावेदारों ने दिल्ली में डाला डेरा
सूत्रों के अनुसार, पार्टी के एक प्रमुख नेता ने हाल में संघ में भाजपा समेत राजनीतिक मामलों को देख रहे पदाधिकारी से लंबी मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि रविवार को इस पर फाइनल बैठक हो सकती है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के दिल्ली से बाहर होने के चलते अंतिम मुहर नहीं लग सकी है। इसका ऐलान 25 मई के बाद हो सकता है हालांकि क्षेत्रीय अध्यक्षों को लेकर है। तमाम दावेदार भी दिल्ली में डेरा डाले हैं।

टिकट की दावेदारी करने वाले कुछ चेहरे प्रदेश टीम से हो सकते हैं बाहर 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि पार्टी की यात्रा सत्ता प्राप्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा की है। पार्टी की यात्रा केवल एक राजनीतिक दल के विस्तार की कहानी नहीं है, यह राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना, सेवा, संघर्ष और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प की ऐतिहासिक यात्रा है। भाजपा का मूल उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि राष्ट्रहितको सर्वोच्च रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सम्मान पहुंचाना है। भाजपा की राजनीति केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि विकसित,भी तय माना जा रहा है।

भाजपा की यात्रा राष्ट्र सेवा की 
यूपी के भाजपाई दिल्ली की ओर टकटकी लगाए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह कई दिन से दिल्ली में ही हैं। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ वार्ता हो चुकी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा-सत्ता प्राप्ति नहीं भाजपा की यात्रा राष्ट्र सेवा की है। आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के म निर्माण के संकल्प से जुड़ी हुई है। में भाजपा की शक्ति हमारी राष्ट्रवादी विचारधार और समर्पित कार्यकर्ता है। शनिवार को अपने जन्मदिन के मौके पटना में आयोजित प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 1951 में स्थापित भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यात्रा संर्घस और कार्यकर्ताओं की तपस्या का परिणाम है। 

 कुछ पदाधिकारी बाहर होंगे
पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नई टीम के गठन की कवायद से बाहर होना तय माना जा रहा है। कुछ ऐसे चेहरे शामिल हैं जिन्हें या तो पार्टी चुनाव लड़ाने का मन बना रही है या फिर वे खुद टिकट के लिए ताल ठोंक रहे हैं।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!