भाजपा को इतनी ताकतवर बनाएं कि विपक्ष कांपने लगे : हेमा मालिनी

Edited By shukdev,Updated: 01 May, 2019 06:47 PM

make bjp so powerful that the opposition starts to tremble hema malini

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्टार प्रचारक एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने बुधवार को लोगों से आह्वान किया कि वे भाजपा को वोटों से इतनी ताकतवर पार्टी बनाएं कि विपक्ष कांपने लग जाए। भाजपा नेता ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार के पक्ष में...

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्टार प्रचारक एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने बुधवार को लोगों से आह्वान किया कि वे भाजपा को वोटों से इतनी ताकतवर पार्टी बनाएं कि विपक्ष कांपने लग जाए। भाजपा नेता ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं काफी लंबे समय से भाजपा से जुड़ी रही हूं। यह पार्टी किसी जाति या संप्रदाय की नहीं बल्कि ‘जनता की पार्टी' है। इसलिए, इस बार के चुनाव में लोग इस पार्टी को इतनी ताकतवर बनाएं कि विपक्ष कांपने लगे।'

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास को जो कार्य किए हैं वह इससे पहले कभी नहीं हुए। अभिनेत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति काफी खराब हो गई थी, जिससे गरीबी और बेरोजगारी आसमान पर पहुंच गई। लेकिन, पिछले पांच साल में स्थिति काफी बदल गई है। इस दौरान न केवल अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!