चीन की शह पर मालदीव ने भारत को दिया झटका

Edited By Isha,Updated: 11 Aug, 2018 10:16 AM

maldives gave india shock over china s assassination

मालदीव की चीन समर्थित अब्दुल्ला सरकार ने भारत को झटका देते हुए सैन्य हेलीकॉप्टर और सैनिकों को वापस बुलाने के लिए कहा है। भारत के दो हेलीकॉप्टर और करीब 50 जवान इस वक्त

इंटरनैशनल डेस्कः मालदीव की चीन समर्थित अब्दुल्ला सरकार ने भारत को झटका देते हुए सैन्य हेलीकॉप्टर और सैनिकों को वापस बुलाने के लिए कहा है। भारत के दो हेलीकॉप्टर और करीब 50 जवान इस वक्त मालदीव में हैं। मालदीव और भारत के बीच एक समझौते तहत उन्हें वहां भेजा गया था हालांकि यह समझौता जून में ही खत्म हो गया है। भारत में मालदीव के राजदूत अहमद मोहम्मद ने विदेश मंत्रालय से इन्हें वापस बुलाने के लिए कहा है।
PunjabKesari
मोहम्मद ने कहा कि भारत द्वारा प्रदान किए गए दो सैन्य हेलीकॉप्टर मुख्य रूप से चिकित्सा के लिए उपयोग किए जाते थे, लेकिन अब हमारे पास पर्याप्त साधन है इसलिए इनकी जरूरत नहीं है। भारत के लिए मालदीव में यह स्थिति काफी खराब मानी जा रही है। क्योंकि भारत और चीन मालदीव में प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हैं। एक तरफ जहां चीन हिंद महासागर द्वीप श्रृंखला में सड़क, पुल और बड़े हवाई अड्डे बनाने में जुटा है वहीं भारत दशकों से सैन्य और नागरिक सहायता पहुंचा रहा है। मालदीव में इसी साल की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को राजनीतिक बंदियों को छोड़ने का आदेश दिया था।
PunjabKesari
मालदीव के मौजूदा राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने कोर्ट के आदेश को मानने से इनकार करते हुए वहां 15 दिन का आपातकाल लागू कर दिया था। इस राजनीतिक संकट में मालदीव के विपक्षी नेता और पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भारत से सैन्य दखल की गुहार लगाई थी। भारत ने भी मालदीव के हालात पर चिंता जताई थी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच विवाद पैदा हो गया। 
PunjabKesari
सवा चार लाख की आबादी वाला मालदीव भारत के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। हिंद महासागर में होने की वजह से ये देश भारत के लिए बेहद अहम है। अब तक कोई भी देश हिंद महासागर में भारत के विपक्ष में नहीं खड़ा हुआ है। हालांकि बीते कुछ समय में चीन ने वन बेल्ट वन रोड परियोजना के तहत यहां निवेश करना शुरू किया है। माना जा रहा है कि चीन मालदीव के बहाने भारत को घेरना चाहता है। उसने श्रीलंका के हम्बनटोटा बंदरगाह पर भी निवेश किया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!